जावद के शास्त्री सर्कल का बदला लुक, चालू हुआ फव्वारा और जगमगाई लाइटिंग

नीमच के जावद बस स्टैंड के समीप शास्त्री चौराहे का सौंदर्यीकरण किया गया है। साफ सफाई, लाइटिंग और फव्वारा चालू होने के बाद चौराहे की सूरत निखर गई है।
Jawad

नीमच जिले के जावद में बस स्टैंड पर श्री बटकेश्वर महादेव मंदिर मौजूद है। इस मंदिर के समीप स्थित शास्त्री सर्कल की सूरत अब बदली हुई नजर आ रही है। दरअसल यहां लंबे समय से चौराहे के बीच में लगा हुआ फव्वारा बंद पड़ा हुआ था। जिसे अब चालू कर दिया गया है।

बता दें कि बस स्टैंड के समीप मौजूद इस मुख्य चौराहे पर लंबे समय से साफ सफाई का अभाव देखने को मिल रहा था। गंदगी फैली हुई थी और रंग रोगन भी नहीं किया गया था। लेकिन नारायण सोमानी की मांग पर अब नगर परिषद की ओर से इस चौराहे का सौंदर्यीकरण किया गया है।

संवरा जावद का शास्त्री सर्कल

जब नगर परिषद तक की इस चौराहे की साफ सफाई और रंग रोगन के अभाव तथा फव्वारा बंद होने की जानकारी पहुंची। तब नगर परिषद दरोगा अनिल राडोदिया अपनी स्वछता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां साफ सफाई और रंग रोगन का काम करने के साथ टूटे लोहे के पाइप की मरम्मत की गई और फव्वारा चालू किया गया।

छाया मेले जैसा उल्लास

साफ सफाई और फव्वारा चालू करने के साथ यहां पर रंग बिरंगी रोशनी से सजावट भी की गई है। सजे हुए चौराहे के आसपास झूले वाले, गुब्बारे और खिलौने वाले आकर खड़े हो गए हैं। सावन के पवित्र महीने में मंदिर दर्शन करने आ रहे हैं श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यहां मेले जैसी रौनक छा गई है। नगर परिषद द्वारा की गई स्वच्छता की स्थानीय नागरिकों ने सराहना भी की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews