
Neemuch News : नीमच जिले की जीरन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, लंबे समय से फरार एनडीपीएस एक्ट स्थाई वारंटी दिलीप को कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसपर अपराध क्रमांक 08/18 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
लंबे समय से था फरार
बता दें कि कल नीमच पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश के निर्देशन पर जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी ने कार्रवाई की। इस दौरान दिलीप जिसकी उम्र 23 साल बताई जा रही है जो कि नागर पिपलिया थाना नारायणगढ का रहने वाला है उसे पकड़ने में सफलता मिली है।
ये लोग रहे शामिल
इस पूरी कार्रवाई के दौरान सउनि रामपाल सिंह, आर 471 विवेक धनगर, आर 430 धमेन्द्र सिंह, आर 552 लोकेन्द्र आर्य शामिल रहें। जिनका कार्य सराहनीय रहा।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

