विधायक, एसडीएम व व्यापारी संघ की संयुक्त बैठक, मनासा 3 दिन संपूर्ण बंद

विधायक, एसडीएम व व्यापारी संघ की संयुक्त बैठक, मनासा 3 दिन संपूर्ण बंद

नीमच। श्याम जाटव| जिले के मनासा शहर में दो दिन में 4 कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसके चलते मनासा में 3 दिन संपूर्ण बंद करने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय एसडीएम कार्यालय में विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू की की अध्यक्षता में हुई प्रशासन और व्यापारी संघ बैठक में सर्व सहमति से लिया गया। इस दौरान सिर्फ आवश्यक जैसे मेडिकल, दूध ओर पेट्रोल पंप सेवाएं चालू रहेगी।

मनासा में 27 जून की शाम 2 कोरोना पॉजिटिव केश मिले। इस पर शासन प्रशासन ने संबधित क्षेत्र को कंटेन्मेंट एरिया बना दिया। विधायक मारू ने भी रात में मौके पर पहुँच आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लेकिन 28 जून को 2 रिपोर्ट को पॉजिटिव आई। इस पर एसडीएम कार्यालय में आवश्यक बैठक बुलाई गई। विधायक अनिरुद्ध (माधव) मारू, एसडीएम एसआर सोलंकी, व्यापारी संघ और स्वास्थ्य विभाग की इस बैठक में सर्व सहमति से मनासा में 3 दिन संपूर्ण बंद का निर्णय लिया गया। विधायक मारू ने कहा इस दौरान पूरे शहर में सेनेटाइजर का छिड़काव किया जाए। साथ ही डोर टू डोर पूरे मनासा में थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। संपूर्ण लॉक डाउन के दौरान मेडिकल , दूध एवं पेट्रोल पंप जैसी आवश्यक सेवाएं चालू रहेगी। मारू ने सभी से अपील की सभी बंद का पालन करे। अपने अपने घरों में रहे। आप सभी के सहयोग से ही अभी तक मनासा शहर और पूरी विधानसभा ने कोरोना को जंग जीती है। यह सहयोग आगे भी हमे संबल प्रदान करेगा ओर हम कोरोना की जंग जीतेंगे। सभी कोरोना पॉजिटिव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
बैठक में टीआई कन्हैयालाल डांगी, तहसीलदार रश्मि धुर्वे, सीएमओ नीता जैन, बीएमओ निरूपा झा, सीडीपीओ जोसेफ, मंडी व्यापारी संघ अध्यक्ष आशीष सारडा, प्रद्युम्न मारू सहित व्यापारी संघ के सदस्य मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews