नीमच जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंची कायाकल्प टीम, गाइडलाइन का पालन करने के दिए निर्देश

नीमच जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करने पहुंची कायाकल्प टीम, गाइडलाइन का पालन करने के दिए निर्देश

नीमच, डेस्क रिपोर्ट। शुक्रवार को निरीक्षण करने के लिए कायाकल्प की टीम नीमच (Neemuch) पहुंची। टीम ने जिला चिकित्सालय के अंदर और बाहर निरीक्षण किया। टीम ने साफ सफाई की व्यवस्था को देख कर तारीफ की और गाइडलाइन तथा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कुछ निर्देश भी दिए।

कायाकल्प की टीम में शामिल डॉ सौरभ मंडवारिया ने बताया कि आज नीमच जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया है। प्रारंभिक तौर पर यहां पर साफ सफाई की व्यवस्था देखने को मिली है। गाइडलाइन और प्रोटोकॉल के पालन में थोड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है।

कायाकल्प की अफीम नीमच जिला चिकित्सालय में आंतरिक और बाहरी दोनों परीक्षण करने वाली है। अस्पताल के अंदर मौजूद सभी चीज और बाहर मौजूद सभी चीजों का बारीकी से निरीक्षण किया जाएगा। हॉस्पिटल के मेटरनिटी वार्ड से लेकर किचन तक किस तरह से सफाई मेंटेन की जा रही है ये देखने के साथ डॉक्टरों के बैठने की व्यवस्था और ब्लड बैंक के मेंटेनेंस को परखा जाएगा।

Must Read- दिवाली पार्टी में साथ झूमती दिखीं बॉलीवुड की हसीनाएं, वायरल हुआ इनसाइड वीडियो 

यहां पर हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट और हाउस कीपिंग की व्यवस्था को देखने के बाद पूरी रिपोर्ट भोपाल की क्वालिटी सेल को भेजी जाएगी। इस रिपोर्ट को भेजने के बाद 1 महीने बाद फिर से फाइनल निरीक्षण किया जाएगा और उसी आधार पर नीमच जिला चिकित्सालय को रैंक दी जाएगी।

जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के लिए पहुंची कायाकल्प टीम में डॉक्टर सौरभ मंडवारिया, जगदीश गहलोत, डॉ मनीष यादव, निरुपमा झा, महेंद्र पाटिल सहित नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा। ये टीम अब अपनी रिपोर्ट क्वालिटी सेल को सौंपेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews