Neemuch News: मृतावस्था में मिला तेंदुआ, जांच में हत्या की पुष्टि, 2 लोग गिरफ्तार

Neemuch News: मृतावस्था में मिला तेंदुआ, जांच में हत्या की पुष्टि, 2 लोग गिरफ्तार

Neemuch News : नीमच में सिंगोली तहसील के रतनगढ़ वन परिक्षेत्र में बाणदा के पास मानसून गस्ती के दौरान वनकर्मियों को मृतावस्था में एक तेंदुआ मिला। जांच के दौरान हत्या की पुष्टि के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। बता दें कि मामले में तुरंत ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और निर्देशानुसार पोस्टमार्टम के बाद जांच कराई गई। जिसमें तेंदुए की हत्या की पुष्टि हुई। जिसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच का काम शुरू किया गया।

डॉग स्क्वायड की ली सहायता

बता दें कि इस कार्य में साइबर क्राइम सेल और डॉग स्क्वायड की सहायता ली गई। जिसके करीब 72 घंटों की मशक्कत के बाद ग्राम हाथीपुरा निवासी मदन और छीतर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने तेंदुए की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

हत्या की हुई पुष्टि

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले बाणदा सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी बापुलाल दायना टीम के साथ मानसून गस्त कर रहे थे तभी नाइयों की डाबी के राजस्व परिक्षेत्र में नरसिंह माता मंदिर के पास ही कुएं की मुंडेर पर एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिसमें हत्या की पुष्टि हुई।

इन लोगों का रहा योगदान

इस मिशन में वन मंडलाधिकारी शिवकरण अटौडे, उपवन मंडलाधिकारी दशरथ अखण्ड, रतनगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी प्रताप लाल गहलोत, जावद वन परिक्षेत्र अधिकारी विपुल प्रभात कोरिया, कार्यवाहक वनपाल राजेंद्र तुगनावत, हरिप्रसाद वनरक्षक मदन धनगर, निरंजन पाराशर, नयन मालवीय, भूपेंद्र बैरागी, सदा शिव, अमित जैन एवं सुरक्षा श्रमिक घीसालाल, रमेश, जमनालाल ओमप्रकाश, वाहन चालक बालकिशन का सराहनीय योगदान रहा।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews