नीमच: एलएलबी की परीक्षा का पेपर हुआ आउट, छात्रों ने किया हंगामा

परीक्षा अधीक्षक ने बिना सर्कुलर देखे ही 24 अगस्त को कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे 106 परीक्षार्थियों में से 13 परीक्षार्थियों को 10 सितम्बर को होने होने वाला पेपर बांट दिया।
नीमच: एलएलबी की परीक्षा का पेपर हुआ आउट, छात्रों ने किया हंगामा

Neemuch News : मध्य प्रदेश की नीमच जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एलएलबी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा का पेपर आउट होने से हड़कंप मच गया है। दरअसल, विक्रम युनिवसिटी कॉलेज परीक्षा अधीक्षक को परीक्षा संशोधित कार्यक्रम की जानकारी पेपर बांटने के बाद पता चली, जबकि परीक्षा देने वाले अधिकांश छात्रों को इसकी जानकारी थी जो पेपर देने आए ही नहीं थे। आनन फानन में परीक्षा अधीक्षक ने परीक्षार्थियों से पेपर छीनना शुरू किया, इसको लेकर कॉलेज में हंगामा हो गया।

पेपर हुआ लीक

विक्रम युनिवसिटी के एलएलबी के सेकंड समेस्टर की कॉन्स्टिट्यूशन ऑफ इंडिया का पेपर 20 अगस्त को होना था जिसका डेट बढ़ाकर 10 सितंबर कर दी गई थी। एक नया सर्कुलर वेबसाईट पर जारी कर इसे अपलोड किया गया। इसके बाद भी परीक्षा अधीक्षक ने बिना सर्कुलर देखे ही 24 अगस्त को कॉलेज में परीक्षा देने पहुंचे 106 परीक्षार्थियों में से 13 परीक्षार्थियों को 10 सितम्बर को होने होने वाला पेपर बांट दिया।

प्राचार्य ने कही ये बात

इस मामलें को लेकर कॉलेज प्राचार्य डॉ. के. एल. जाट ने बताया कि एलएलबी सेकण्ड सेमस्टर की परीक्षा 11 से 2 के बीच होने वाली थी। परीक्षा के अधीक्षक बी. के. अम्ब लापरवाही सामने आई है, जिसकी जानकारी विक्रम विश्वविद्यालय को दे दी है। फिलहाल, जांच जारी है। जिसपर पुष्टिकरण मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”1002365973″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews