मध्य प्रदेश का पहला कृषक उत्पादन संगठन (FPO) का हुआ गठन, पढ़ें पूरी खबर

मध्य प्रदेश का पहला कृषक उत्पादन संगठन (FPO) का हुआ गठन, पढ़ें पूरी खबर

नीमच, कमलेश सारडा । आज मध्य प्रदेश का पहला कृषक उत्पादन संगठन (FPO) का गठन किया गया। बता दें कलेक्टर एवं जिला सीईओ की अध्यक्षता में किसानों की बैठके ली गई थी, जिसमें उनकी कार्यप्रणाली से साक्षात अवगत करवाया गया। जिसके बाद बोर्ड मेंबर की चुनाव प्रक्रिया रखी गई और मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेशन के तहत मध्यप्रदेश का पहला कृषक उत्पादक संगठन (FPO) का निर्माण किया गया, जिसका नाम स्वायत्त किसान उत्पादक संगठन रखा गया है।

यह भी पढ़ें – दिल्ली की हवा जहरीली, सीएम अरविंद केजरीवाल ने की 5 नवंबर से प्राइमरी स्कूल बंद करने की घोषणा

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनासा डी.एस.मशराम ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस पूरे कार्यप्रणाली को कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश शासन और भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों में वाटर शेड परियोजना के तहत चल रहे कार्यों में सफलता मिलने पर इस संगठन के गठन को स्वीकृति दी गई। इस उपलब्धि में वाटरशेड की मुख्य 7 पंचायतों में क्रमश: आमद, दांता, भगोरी, फुलपुरा, कुंडालियां, ढोढर ब्लॉक, चिकली ब्लॉक के प्रत्येक गांव में ग्राम स्तर पर किसानों के साथ निरंतर बैठकों का दौर जारी रहा। जिसके बाद अंजली शर्मा के नेतृत्व में किसानों का चयन कर उनका प्रशिक्षण वाटरशेड विकासखंड समन्वयक रतलाम जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका संस्थान एवं एडवांसमेंट ऑफ सोशल एक्शन के कोलाब्रेशन से करवाया गया जो अब कृषक उत्पादक संगठन में कार्यरत है।

यह भी पढ़ें – पीथमपुर में खुल रहा देश का पहला महिला इंडस्ट्रीयल पार्क, दुनियाभर की महिलाएं कर सकती है आवेदन

इस संगठन के गठित होने से प्रदेश के अन्नदाताओं को बहुत लाभ मिलेगा। दरअसल, भारत सरकार द्वारा किसानों के भलाई और उनके अच्छे भविष्य के लिए इस योजना को बनाई गई है। इस योजना के तहत किसान उत्पादक कंपनी से जुड़कर इस योजना का लाभ उठा रहे है।

यह भी पढ़ें – CBSE Board Exam : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, डेटशीट-एडमिट कार्ड, सिलेबस पर नवीन जानकारी, मिलेगा लाभ

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews