खुलेआम घूम रहा है एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी महेंद्र गर्ग, केंद्रीय नारकोटिक ब्यूरो को है आरोपी की तलाश

खुलेआम घूम रहा है एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी महेंद्र गर्ग, केंद्रीय नारकोटिक ब्यूरो को है आरोपी की तलाश

नीमच, कमलेश सारड़ा। एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी महेंद्र गर्ग खुलेआम नीमच (Neemuch) में घूम रहा है। जबकि केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को आरोपी की तलाश है। जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने मंडी फर्म के गोदाम पर छापेमार कार्रवाई करते हुए करीब 73 क्विंटल 41 किलो 500 ग्राम अफीम काला दाना जब्त कर, जांच के लिए भोपाल लेब भेजा था। जांच के लिए भेजा गया सेंपल पॉजिटिव पाया गया जिसके आधार प्रबआरोपी महेंद्र पिता नरेश गर्ग पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी के गोदाम पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़े पैमाने पर पिसा हुआ डोडाचूरा ओर अफीम भी बरामद की थी और बाबु सिंधी को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम किया था। इस कार्रवाई से सब तरफ विभाग की तारीफ भी हुई थी।

Must Read- भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की ड्रग्स के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

इसी सिलसिले में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने मंडी में पोस्ता कारोबारियों के यहां पर भी छापेमार कार्रवाई की है। जिसके महेंद्र गर्ग के गोदाम पर बड़े पैमाने पर अफीम काला दाना पाया गया। फिलहाल आरोपी खुलेआम नीमच में घूम रहा है। जिसकी तलाश केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews