
नीमच, कमलेश सारडा। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा का जावद (javad) दौरा अधूरा रह गया। वे सरवानिया महाराज में आगामी दिनों में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बैठक ले रहे थे। उनकी माताजी चेतना सकलेचा की गंभीर रूप से तबियत खराब होने पर वे बैठक को अधूरा छोड़ तत्काल भोपाल के लिए रवाना हुए।
मंत्री सकलेचा का बुधवार को जावद दौरा था। यह दौरा नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की स्थिति और अधिक मजबूत करने व अन्य विषयों पर बैठक का था। वे दोपहर से नयागांव जावद में बैठक पूर्ण कर सरवानिया महाराज में बैठक ले रहे थे। लेकिन तभी सूचना पर वे बैठक छोड़कर तत्काल भोपाल के लिए निकले। उनकी माताजी श्रीमती सकलेचा विगत एक माह से बीमार होकर भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती है। लेकिन बुधवार को उनकी तबियत अधिक खराब हो गई।
लेखक के बारे में
madhya pardesh newsmadhya pardesh samacharMadhya Pradeshmp news todaympnewsneemuchNeemuch districtneemuch hindi newsneemuch latest hindi newsneemuch latest newsNeemuch newsNeemuch samacharNeemuch today newsUrban body electionsनीमच की खबरेंनीमच की न्यूज़नीमच जिले की खबरेंनीमच समाचारमध्य प्रदेश की खबरेंमध्य प्रदेश समाचार
