
Neemuch News : मध्यप्रदेश का नीमच जिला आए दिन चर्चा का विषय बना रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर सिंगोली थाना क्षेत्र में युवती के अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के बदले भाई से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। जिसके बाद भाई ने सख्त कदम उठाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। आइए जानते हैं पूरा मामला…
दरअसल, मामला सिंगोली थाना क्षेत्र का है। जहां अंकित एक युवती को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया और वहां उसने युवती के वीडियो और फोटो खींच लिए। जिसके बाद अंकित ने अपने दोस्त अर्जुन के साथ मिलकर युवती के भाई को परेशान करने लगा। वो युवती के भाई को वो फोटो और वीडियो भेजकर एक लाख 40 हजार रुपए की मांग की। वहां युवती के भाई और अन्य लोग पैसे देने आए लेकिन जब उन्हें पता चला कि अर्जुन ने अंकित के कहने पर फोटो वीडियो वायरल कर दिए, जिसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
जिसके बाद थाने में शिकायत की गई। वहीं, पुलिस ने मामले में माेबाइल जब्त कर लिया है और आरोपी अंकित सोनी, अर्जुन शर्मा, दीपक बैरागी समेत दो अन्य के खिलाफ धारा 67 आईटी एक्ट 384 अवैध वसूली, 323, 294, 506 एवं एट्रोसिटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अंकित व अर्जुन के मोबाइल जब्त कर लिया है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

