
Neemuch News : देश में निकली राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही मध्य प्रदेश में सरकार की विकास यात्रा निकली गई है। नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार ने आज संत रविदास जयंती के अवसर पर भादवावमाता में विकास यात्रा का शुभारंभ कर 30 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। इस दौरान सफाईकर्मियों को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। साथ ही, ई- रिक्शा की चाभी सौंपी गई। जिससे स्थानीय जनता में अलग प्रकार का उत्साह देखने को मिला है।
[dgv_vimeo_video id=”795981079″]
माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया
बता दें सुबह साढ़े 11 बजे ढोल- ढमाकों के साथ विधायक मां भादवामाता के दरबार पहुंचे। जहां उन्होंने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर विकास और जन- कल्याण पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई गई थी एवंं एलईडी स्क्रीन पर विकास कार्यो का प्रसारण भी किया गया।
[dgv_vimeo_video id=”795981535″]
विकास यात्रा का शुभारंभ
इस दौरान अपने उदबोधन में विधाक ने कहा कि, 5 फरवरी यानि आज से प्रदेश भर में 25 फरवरी तक चलने वाली विकास यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है। विकास यात्रा के दौरान गांव- गांव में मुख्यमंत्री आयुष्मान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित अन्य हितग्राही योजनाओं के लाभान्वितों से संवाद कर रुबरु होगे एवं जनता से उनकी समस्याएं सुनेंगे। आगे उन्होंने कहा कि जहां स्वच्छता होती है वहीं ईश्वर निवास करते हैं। स्वच्छता के कार्य में सबसे अहम योगदान सफाई कर्मचारी दे रहे हैं। ये लोग बिना समय की परवाह किए सफाई व्यवस्था में जुटे नजर आते है। यात्रा की खास बात यह रहेगी कि इसकी शुरुआत सूर्योदय से होगी और इसका समापन सूर्यास्त पर होगा।
[dgv_vimeo_video id=”795981840″]
ओमप्रकाश सखलेचा
वहीं, प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की उपस्थिति में नीमच जिले के जावद क्षेत्र के सिंगोली तहसील के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सुला बावजी के मंदिर परिसर से जावद क्षेत्र में विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संत रविदास जी के अनुयायियों द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए मंत्री सखलेचा ने संत रविदास जी के भजनों का श्रवण भी किया।

[dgv_vimeo_video id=”795983042″]
‘एकजुटता के लिए कार्य करें’
इस अवसर पर मंत्री सखलेचा ने अपने उद्बोधन में संत रविदास जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत रविदास जी के बताए हुए मार्ग पर चलें और समाज की एकजुटता के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा आमजनों की जिंदगी बदलने का अभियान है। मंत्री सखलेचा ने सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण जनों से विकास यात्रा में उत्साह पूर्वक सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान भी किया, उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रहे पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास भी करें।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

