
Neemuch News : हमारे देश में एक से बढ़कर एक घूमने की जगह है। वहीं, पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण सभी ताल, तलैये भर चुके हैं। बहुत सारी जगह पर अभी भी जल स्तर अपनी लिमिट से ज्यादा है। जिसे बांध के जरिए निकाला जा रहा है। जब किसी भी स्थान पर डैम के गेट खोले जाते हैं, तो काफी भारी संख्या में लोग उसे देखने के लिए एकत्रित होते हैं। इसका अद्भुत नजारा अपने आप में एक अलग ही सुकून देता है। लोग प्राकृतिक को सामने से महसूस कर पाते हैं।
इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद विकासखंड में स्थित मोरवन डैम का अद्भुत और खूबसूरत नजारा इन दिनों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लगातार भारी बारिश के कारण यह ओवरफ्लो हो गया है। दरअसल, इस बांध की क्षमता 52 फिट है। जिसके ऊपर अभी पानी की चादर तेजी से बह रही है, जो क्षेत्रवासियों और पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है। पानी के तेज बहाव का शानदार नजारा देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।
नीमच-सिंगोली मार्ग बंद
वहीं, लगातार बारिश के कारण इलाके की नदियां और नाले उफान पर पहुंच चुके हैं। जिस कारण नीमच-सिंगोली मार्ग बंद कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने आवागमन के लिए परिवर्तित मार्ग चालू कर दिया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिया के पास बैरिकेडिंग कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस वालों की तनाती भी कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो सके।
[dgv_vimeo_video id=”1019094215″]
प्रशासन अलर्ट
इस स्थिति को लेकर चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज असलम पठान ने बताया कि पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। साथ ही, सभी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पहले से ही सचेत कर दिया गया है। राहत एवं बचाव दल के लोग भी अलर्ट हो चुके हैं। लोगों को ऐसे स्थान पर जाने के लिए मना किया गया है, जहां उनके जान को खतरा हो। आगे उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1019093906″]
नीमच, कमलेश सारड़ा
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

