खेत के पास रास्ते में रखी मोटर उठा लाया लाइनमेन, किसान से मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

शिकायतकर्ता किसान दौलत सिंह चौहान ने जैसे ही लाइनमेन सुनील कटारिया को 5000 रुपये रिश्वत के रूप में दिए लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
lokayukta action

Lokayukta Police Action

Neemuch News: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी करने वालों पर सख्त एक्शन के निर्देश प्रदेश सरकार के हैं, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भी निर्देश हैं कि कोई भी रिश्वत लेते हुए पकड़ में आये तो उसके खिलाफ कड़े एक्शन हो बावजूद इसके भष्ट सरकारी कर्मचारी अधिकारी रिश्वत ले रहे हैं।

आज जावद में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बिजली कंपनी के एक लाइन मेन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, उसके खिलाफ एक किसान ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी को शिकायत की थी, शिकायत में खेत के पास रास्ते में राखी मोटर उठाकर लाने के बाद उसे वापस करने के बदले रिश्वत की मांग की शिकायत थी।

खेत के पास रखी मोटर उठा लाया लाइनमेन, वापस करने मांगी रिश्वत  

शिकायतकर्ता  दौलत सिंह चौहान निवासी बसेड़ी भाटी ने लोकायुक्त एसपी कार्यालय में दिए आवेदन में बताया कि लाइनमेन सुनील कटारिया उसके खेत के पास रास्ते में रखी एक मोटर बिना बताये उठा लाया था फिर कुछ दिन बाद उसके कनेक्शन के नाम पर रिश्वत की मांग करने लगा।

पहले मांगे 10 हजार फिर 5000 में सौदा तय हुआ 

शिकायतकर्ता ने कहा कि कर्मचारी ने पहले उससे 10 हजार रुपये मांगे फिर टेम्परेरी कनेक्शन के नाम पर साढ़े साथ हजार रुपये मांगे, जब उसे बताया कि उनके खेत में कुआ ही नहीं है तो मोटर कनेक्शन किस बात का उसके बाद भी कहने लगा जब तक 5000 रुपये नहीं दोगे मोटर वापस नहीं होगी।

रिश्वत की राशि लेते ही लोकायुक्त ने दबोचा 

लाइनमेन द्वारा रिश्वत की मांग की शिकायत का लोकायुक्त एसपी ने सत्यापन कराया और आज लोकायुक्त की एक टीम को जावद के मोरवन गाँव में स्थित बिजली कंपनी दफ्तर भेजा, साथ में फरियादी दौलत सिंह चौहान भी थे टीम छिप गई और दौलत सिंह चौहान ने जैसे ही लाइनमेन सुनील कटारिया को 5000 रुपये रिश्वत के रूप में दिए लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

[dgv_vimeo_video id=”1048588247″]

[dgv_vimeo_video id=”1048588338″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews