दो दिन में ही 2 लाख प्रति क्विंटल से घटकर डेढ़ लाख हुआ पोस्त का भाव, किसानों में आक्रोश

Neemuch poppy market

नीमच मंडी में अफीम के बीज यानि पोस्त या खसखस के भावों को लेकर घमासान मचा है। जो पोस्ता 2  दिन पहले 2 लाख रुपये प्रति क्विंटल बिका उसके भाव अब किसानों को अधिकतम डेढ़ लाख रुपए प्रति क्विंटल मिल रहे हैं। जिससे किसान आक्रोशित हो रहे हैं।

किसानों का आरोप है कि यह व्यापारियों की चाल है। मंडी में व्यापारियों ने पहले अचानक उच्चतम 2 लाख रुपये तक पोस्त की बोली लगाई। यह जानकारी मिलते ही मप्र और राजस्थान के अफीम उत्पादक किसान नीमच मंडी में विक्रय के लिए पोस्त लेकर उमड़ पड़े। यहां पोस्त के इतने ढेर लगे कि जगह कम पड़ गई।

डेढ़ लाख का भाव सुनकर किसान आक्रोशित  

कई किसानों की तीसरे दिन बारी आई लेकिन जब पोस्त की नीलामी हुई तो व्यापारियों ने भाव अधिकतम डेढ़ लाख और उससे कम ही लगाए। भाव सुनकर किसान आक्रोशित हो गए, कई किसान अपना माल लेकर वापस लौट गए जबकि मजबूर किसानों का माल औने पौने दाम में खरीद लिया गया।

मंडी प्रशासन दे रहा ये तर्क 

इधर मंडी प्रशासन की दलील है कि जब माल की आवक कम थी तब पोस्ता की अधिक खपत वाले कोलकाता सहित अन्य शहरों में डिमांड अधिक थी। नीमच मंडी के प्रभारी सचिव समीर दास के मुताबिक अब पोस्ते भरपूर आवक हो रही है जबकि मांग घट गई है। इस कारण भाव टूटे हैं। किसान स्वतंत्र हैं वे भाव न मिलने पर अपना पोस्ता रोक सकते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1136911007″]

[dgv_vimeo_video id=”1136911244″]

[dgv_vimeo_video id=”1136911405″]

[dgv_vimeo_video id=”1136911613″]

[dgv_vimeo_video id=”1136911754″]

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews