
MP News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले में खरीफ के सीजन में सबसे ज्यादा सोयाबीन की फसल लगाई जाती है। लेकिन इस वर्ष सोयाबीन की फसल को लेकर किसान काफी चिंतित है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि तेज बारिश के बाद फसलों पर इल्ली का प्रकोप दिखाई दे रहा है। इसके कारण पौधे के पत्तो को नुकसान हो रहा है, जिससे किसान फसलों में दवा के छिड़काव में लग गए है। इल्ली के कारण पौधे के पत्ते खराब हो रहे है, जिससे पौधा कमजोर हो जाता है जिससे फसल को नुकसान पहुंचता है। इस वजह से फसल भी कम निकलती है।
[dgv_vimeo_video id=”995860431″]
वही किसानों ने बताया कि इस वर्ष फसलो में इल्ली का प्रकोप बहुत ज्यादा है एक पौधे को लगभग 15 से 20 इल्ली नुकसान पंहुचा रही है। बीते दिनों से हो रही बारिश के कारण दवाओं का छिड़काव नहीं कर पा रहे थे। अब मौसम खुला तो खेतों में दवा छिड़काव रहे हैं। इससे काफी हद तक फसल सही होने की उम्मीद है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”995859452″]
[dgv_vimeo_video id=”995859891″]
