MP School News : स्कूली छात्रों को बड़ी राहत, इन जिलों में बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे से खुलेंगे, कलेक्टर का आदेश जारी

नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सिंह के आदेश के बाद गुरुवार से स्कूल नए समय पर लगेंगे। यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों पर लागू होगा।
school news

MP School Time Changed : मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, कोहरे और तापमान में गिरावट को देखते हुए नीमच के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। अब जिले के सभी स्कूल सुबह 9:00 बजे के बाद ही खुलेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।

नीमच के जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के अनुसार जिलेभर के स्कूल सुबह 9 बजे के पहले नहीं खोले जा सकेंगे। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के आदेश के बाद गुरुवार से स्कूल नए समय पर लगेंगे।यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों के लिए रहेगा। जिले में कोल्ड वेव का असर दिखा। बुधवार और गुरुवार को न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट भी हो सकती है।

भोपाल में बदला स्कूलों का समय

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश के बाद गुरुवार से स्कूल नए समय पर लगेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के मुताबिक, जिलेभर के स्कूल सुबह 9 बजे के पहले नहीं खोले जा सकेंगे। यह निर्देश सीबीएसई, आईसीएसई और एमपी बोर्ड से जुड़े स्कूलों के लिए रहेगा। मंगलवार को भोपाल में कोल्ड वेव का असर दिखा। दिन का तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 10 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया।

neemuch news

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews