
Neemuch Blanket Distribution : जावद विधानसभा क्षेत्र 230 में तन, मन, धन से अग्रणी रहने वाले जावद निवासी योगी युवा वाहिनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण सोमानी ने नगर में ठंड के मौसम को देखते हुए लगातार 10वें वर्ष भी 6 दिसम्बर 2022 से सायंकाल 7 बजे से रात 12 बजे तक नर सेवा नारायण सेवा के भाव एवं लगाओ फोन, कम्बल पहुंचेगा जरूरतमंद के द्वार के अंतर्गत गर्म ऊंनी कम्बल वितरित करने का माहेश्वरी समाज संरक्षक कमलेश सारडा की उपस्थिति में निर्धन गरीब बस्तियों में जाकर विधिवत समापन हुआ।
[dgv_vimeo_video id=”800601063″]
सभी जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल
इस मौके पर कमलेश सारडा ने कहां कि मन में लगन व जज्बा हो तो सब कार्य सम्भव है, केवल कार्य करने वाला चाहिए, पैसा सभी के पास है। ठंड के मौसम में जरूरतमंद तक कम्बल पहुंच जाए यह सबसे बडा पुण्य का कार्य है, सभी को आगे आकर पुणित काम करना चाहिए। नारायण सोमानी ने कहां है कि नीमच, जावद रोड रेल्वे स्टेशन, नगर से निकलने वाले मोटर साईकलो, पैदल चलने वाले राहगीरो, बस स्टैंड, खोर दरवाजा, रामपुरा दरवाजा, बावल दरवाजा, अठाना दरवाजा, नीमच दरवाजा एवं गली मौहल़्ले, बाजारो सहित सडक के पास झोपडियो व यात्री प्रतिशालय में रात के समय में सोते हुए दिखने वाले निर्धन जरूरतमंद महिला पुरूष, बच्चो को ठंड से बचाव हेतु लगातार 76 दिनो में रिकार्ड तौड 900 गर्म ऊंनी कम्बल निःशुल्क वितरित किए। इस मौके पर इलू ग्वाला, पियुष सोलीवाल सहित युवाजन मौजूद रहे। रिकार्ड तौड कम्बल वितरित करने पर सोमानी की नगर व आस पास क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
[dgv_vimeo_video id=”800602208″]
नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
