Hindi News

नीमच में NCB की कार्रवाई, 241 किलो डोडा चूरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
बता दें कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नीमच में NCB लगातार ऐसी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी।
नीमच में NCB की कार्रवाई, 241 किलो डोडा चूरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Neemuch News : मध्य प्रदेश का नीमच जिला हमेशा ही मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। आए दिन यहां नशे के कारोबार में लिप्त आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाता है। इसी कड़ी में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (NCB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 241 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बता दें कि इस पदार्थों को एक टैंकर में छुपाकर तस्करी के लिए लाया जा रहा था। यह कार्रवाई पिपलिया मंडी टोल नाका पर की गई है।

मुखबिर से मिली सूचना

दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर का एक टैंकर नीमच से पंजाब की ओर आ रहा है, जिसमें गुप्त स्थान में अवैध डोडा चूरा छुपा कर ले जाया जा रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और नाकाबंदी कर टैंकर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया, जिसे बरामद कर सीबीएन कार्यालय ले जाया गया। वहां जांच पड़ताल करने पर 22 बैग बरामद किए गए, जिसमें कुल 241.950 किलो ग्राम अवैध डोडा चूरा भरा हुआ मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है।

मामला दर्ज

वहीं, आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकॉट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि ड्रग तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। साथ ही मुखबिर तंत्र भी एक्टिव हैं, ताकि ऐसी गतिविधियों को अंजाम देने से रोका जा सके।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews