नीमच में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ की सरकारी जमीन को कराया मुक्त, 6 मकान ध्वस्त

कार्रवाई के दौरान दरगाह के समीप और खेत पर बने पक्के 6 मकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। जिसमें 6 जेसीबी, एक पोकलेन मशीन सहित 100 पुलिस जवान मौजूद रहे।
Neemuch News

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच में प्रशासन ने आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 90 करोड़ रुपये की 12 बीघा सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि यह जमीन स्टेडियम के लिए प्रस्तावित थी, जिसे वर्षों से कब्जा करके पक्के मकान और खेती के रूप में उपयोग किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान दरगाह के समीप और खेत पर बने पक्के 6 मकानों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। जिसमें 6 जेसीबी, एक पोकलेन मशीन सहित 100 पुलिस जवान मौजूद रहे।

प्रशासन की कार्रवाई

दरअसल, नगर पालिका और प्रशासन को लगातार इस बारे में शिकायत मिल रही थी कि नीमच सिटी मार्ग 1 स्टॉप सेंटर के समीप बगीचा नंबर 12 पर 2 अलग-अलग वर्गों के लोगों द्वारा कब्जा किया गया। बता दे कि यहां दरगाह की आड़ में 2 मंजिला अवैध मकान बना हुआ था, तो वहीं दूसरे स्थान पर एक खेत मे पक्के निर्माण होने के साथ ही अवैध खेती सालों से की जा रही थी।

ये लोग रहे मौजूद

इसके लिए कई बार नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने जमीन खाली नहीं की। इसके बाद सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान सीएसपी, एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ की टीम ने बड़ी भूमिका निभाई। एसडीएम ममता खेड़े ने बताया कि कार्रवाई के वक्त भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।

नीमच, कमलेश सारड़ा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews