नीमच-किसान के खेत पर चला प्रशासन का बुलडोजर, खड़ी फसल को रौंदा, अलसुबह दिया कार्रवाई को अंजाम

नीमच-किसान के खेत पर चला प्रशासन का बुलडोजर, खड़ी फसल को रौंदा, अलसुबह दिया कार्रवाई को अंजाम

Neemuch -Bulldozer on Farmer’s Land : जावद तहसील के अंतर्गत आने वाले सिंगोली के समीप गांव कवई में प्रशासन की एक टीम ने भारी पुलिस बल के साथ सुबह 5 बजे किसान के खेत पर पहुंचकर खड़ी फसलों में बुलडोजर चलाकर फसलों को उजाड़ दिया। बता दे कि पूर्व में किसान बालकिशन धाकड़ के खेत से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी।

10 दिन पहले भी कार्रवाई करने पहुंची थी टीम, किसानो ने लौटाया था खाली हाथ 

10 दिन पूर्व भी प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी, मगर किसानों के विरोध के चलते प्रशासन कब्जा हटाने में असमर्थ रहा था और प्रशासन का अमला बेरंग लौट गया था। आज सुबह तड़के करीब 4 से 5 बजे एसडीएम शिवानी गर्ग प्रशासन का अमला करीब एक दर्जन वाहन काफिले के साथ ग्राम पंचायत बड़ी के ग्राम कवई में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने पहुंचा। किसान बालकिशन धाकड़ की जमीन पर खड़ी फसलों में बुलडोजर चलाकर फसल को नष्ट कर दिया गया। प्रशासन की ये कार्रवाई दोपहर तक चलती रही। कार्रवाई से पहले प्रशासन ने कुछ ही दूरी पर बैरिकेड्स लगा दी थी। अतिक्रमण वाले स्थान पर किसी को जाने नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि उक्त जमीन लाडपुरा निवासी कांग्रेस नेता बालकिशन धाकड़ की है। जिसकी लड़ाई वह न्यायालय के माध्यम से लड़ रहा था और न्यायालय ने यथा स्थिति का उसको स्थगन आदेश भी दे रखा है।

[dgv_vimeo_video id=”793639580″]

 स्टे फिर भी जमीन पर प्रशासन कर रहा कार्रवाई

किसानों ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने बिना सूचना, नोटिस और बिना किसी जानकारी के सुबह आकर खरीफ फसल पर जेसीबी चला कर नष्ट कर दी गईा। कोर्ट का स्टे होने के बाद भी प्रशासन मानने को तैयार नहीं है, ना ही अपनी बात रखने का भी मौका दे रहे है। पट्टा रजिस्ट्री को मानने को भी तैयार नहीं है, एक तरह से किसानों की जमीन छीनने के लिए तानाशाही तरीका अपनाया जा रहा है। साथ ही कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को खेत पर जाने से रोका जा रहा है। इस जगह पर 60 साल से काबिज हूं और राजस्व रिकार्ड से लेकर सभी दस्तावेज उसी जगह के है। लेकिन एसडीएम ओर राजस्व अधिकारियों का कहना है कि उक्त जमीन शासकीय है और बालकिशन धाकड़ की जगह दूसरी है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews