
Neemuch News : मध्यप्रदेश का नीमच जिला आए दिनों मीडिया की सुर्खियों में छाया रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर नीमच कैंट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने पिछले एक साल से फरार चल रहे इनामी स्थायी वारन्टी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। इस मौके पर पूरी टीम का कार्य सराहनीय रहा। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी
थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह सिसोदिया से मिली जानकारी के अनुसार, स्थायी वारन्टी मोनू सिंह उर्फ़ कालिया उर्फ़ साप काटा पिता सूरज सिह राठोर उम्र 41 साल निवासी हुडको कालोनी एक वर्ष से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 500 रुपये ईनाम की उद्घोषणा की थी। जिसे आज बस स्टेंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

