नीमच- सायबर फ्रॉड का मामला, बैंक से पैसे निकालकर एफडी में डाले

नीमच- सायबर फ्रॉड का मामला, बैंक से पैसे निकालकर एफडी में डाले

नीमच, कमलेश सारडा। नीमच में साइबर ठगी का मामला सामने आया है जहां सायबर ठगों द्वारा एक महिला के बैंक खाते से एक लाख 87 हजार रुपए उड़ा लिए गए। इसके बाद फरियादी द्वारा शहर की एचडीएफसी फर्स्ट बैंक पर जाकर मामले की जानकारी दी गई लेकिन लेकिन बैंक कर्मचारियों ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि टोल फ्री नंबर पर कॉल करके खाता स्विच करवा लो।

Unlock के बाद MP में कोरोना पर कंट्रोल, सीएम बोले-तीसरी लहर को लेकर सतर्क सरकार

मामले में फरियादी पवनदास प्रेमाणी ने कैंट थाना सहित साइबर सेल को इसकी शिकायत की है। दरअसल जवाहर नगर निवासी पवन ने बताया कि एक उन्हें एक फोन आया था और कहा कि आपका ओटीपी नंबर दीजिए क्योंकि आपके खाते की राशि FD में चली गई है। इसी दौरान पवन को शक हुआ और उन्होंने अपना खाता ओपन करके देखा तो पता चला कि उसके खाते से दो बार पैसे निकालकर एफडी करा दी गई है। इसके बाद वह स्थानीय बैंक शाखा पर पहुंचा और इसकी शिकायत भी की। अब फरियादी ने सायबर सेल में मामले की शिकायत की है।

[dgv_vimeo_video id=”567839754″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews