नीमच: मध्यप्रदेश शासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में 150 मुस्लिम समुदाय के लोगों पर केस दर्ज

नीमच: मध्यप्रदेश शासन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में 150 मुस्लिम समुदाय के लोगों पर केस दर्ज

नीमच, डेस्क रिपोर्ट। नीमच पुलिस प्रशासन (Neemuch police) ने बीते दिनों 150 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें से 11 लोगों के ही पहचान हो पाई है। दरअसल, शुक्रवार को रैली के दौरान कुछ लोगों ने मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ अभद्र नारे लगाने शुरू किए, उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की। कैंट पुलिस के मुताबिक खरगोन घटना को लेकर जामा मस्जिद से मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा रैली निकाली गई थी जिसमें 150 से अधिक लोग शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े … पीएम मोदी और अमित शाह की मिमिक्री करना पड़ा भारी, युवक गिरफ्तार

इस दौरान मुख्यमंत्री और भी मंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की गई और उन पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रैली निकालने से पहले पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी और ना ही उनसे अनुमति ली गई थी, जबकि जिले में धारा 144 लागू है।  इस बात को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने 150 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। नीमच एसपी सूरज वर्मा का कहना है की “सीएम शिवराज सिंह चौहान और राज्य गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ नारे लगाने के आरोप में 150 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमने इस मामले में 11 पहचाने गए और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews