नीमच कलेक्टर ने 3 दिव्यांगों को भृत्य पद पर किया नियुक्त, जारी किए आदेश

नीमच कलेक्टर ने 3 दिव्यांगों को भृत्य पद पर किया नियुक्त, जारी किए आदेश

Neemuch News : कलेक्टर कार्यालय नीमच में राजस्व विभाग अंतर्गत दिव्यांगों की नियुक्ति पूर्व में वर्ष 2015 में आहुत की गई थी। जिसके बाद जिले में राजस्व विभाग में उनकी नियुक्ति नहीं निकाली गई थी लेकिन दिव्यांगों को रोजगार मिले और उनका भविष्य उज्ज्वलित हो इसके लिए नियुक्ति की प्रक्रिया पुनः शुरू की गई। साथ ही विज्ञप्ति जारी करते हुए अभ्यार्थियों को साक्षात्कार के लिए आहुत किया एंव मेरिट सूची तैयार की गई।

जारी किए आदेश

मेरिट सूची के अनुसार, जिले में भृत्य के रिक्त पद की पूर्ति की प्रक्रिया पूरी की गई। बता दें कि इसके तहत कुल 03 अभ्यार्थियों को भृत्य के रिक्त पदों पर नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए है। कलेक्टर दिनेश जैन ने दिव्यांग पवन कुमार यादव, देवकीनंदन धनगर एवं नवीन पोरवाल को भृत्य के पद पर नियुक्ति का आदेश प्रदान किया है। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना, संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी भी उपस्थित रहीं।

अभ्यार्थियों में खुशी की लहर

कलेक्टर के हाथों नियमित नियुक्ति का आदेश पाकर दिव्यांग काफी खुश हुए। नियुक्त अभ्यार्थी पवन कुमार ने कहा कि मेरी नियुक्ति भृत्य के पद पर हुई है, जिसका आदेश मुझे प्राप्त हुआ। इसलिए मैं बेहद खुश हूं क्योंकि मुझे पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है जबकि देवकीनंदन धनगर ने कहा कि नियुक्ति पाकर मेरा जीवन सफल बन गया है। वहीं, नवीन पोरवाल ने कहा कि उक्त नियुक्ति मिलने से मैं अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर सकुंगा।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews