नीमच कलेक्‍टर दिनेश जैन की पहल लाई रंग, 6 हजार से अधिक लोगों की हुई निःशुल्क बीपी जांच

नीमच कलेक्‍टर दिनेश जैन की पहल लाई रंग, 6 हजार से अधिक लोगों की हुई निःशुल्क बीपी जांच

Neemuch News : नीमच में कलेक्‍टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिलेभर के नागरिकों के लिए नि:शुल्‍क बीपी जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अब तक 6,640 लोगों को इसका लाभ मिल चुका है, जिससे उनमें राहत देखने को मिला है। बता दें कि इस अभियान की शुरूआत बीते 8 जनवरी को की गई थी।

इतने लोगों में बीपी पाया गया असामान्य

इस अभियान के तहत, जिले के 45 मेडिकल स्टोर्स पर आने वाले व्यक्तियों का नि:शुल्‍क बी.पी. चेकअप किया गया। जिनमें से लगभग 940 व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर असामान्य पाया गया है। जिसके बाद मेडिकल संचालकों द्वारा सभी व्यक्तियों को डॉक्टर दिखाकर विस्तृत जांच कराने की सलाह दी गई है।

अभियान निरंतर रहेगा जारी

इसके अलावा, मेडिकल स्‍टोर्स पर बी.पी. जांच करवाने वाले सभी लोगों को नि:शुल्‍क जांच कार्ड भी प्रदान किया जा रहा है। बता दें कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। जिसकी जानकारी औषधी निरीक्षक एस.के.तिवारी ने दी है।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews