Neemuch: करोड़ों की हवाई पट्टी बनी शराबियों का अड्डा, दौड़ रहे आम वाहन, जिम्मेदार बेफिक्र

neemuch

 नीमच, कमलेश सारडा। नीमच (neemuch) में सरकार ने करोड़ों रुपए खर्च करके जो हवाई पट्टी (runway) बनाई थी, उस पर अब लोग टहलते हुए और मोटरसाइकिलें चलाते हुए नजर आते हैं। करोड़ों रुपए की ये हवाई पट्टी अब लोगों के लिए किसी आम रास्ते (common way) जैसी हो गई है।

यह भी पढ़ें… CBSE 12th Result: 31 जुलाई तक आएगी सीबीएसई 12वीं की रिजल्ट, जाने अपडेट

एमपी में विकास कार्य के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं लेकिन काम पूरा होने के बाद अधिकारी इन की पूछ परख तक नहीं करते। जिससे आलम ये है कि करोड़ों रुपए का विकास कार्य बर्बाद हो जाता है। नीमच में बनी हवाई पट्टी की दशा सुधारने के लिए पीडब्‍लूडी विभाग ने करोड़ों रुपए खर्च किए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लोकार्पण करवाया गया और अब देखरेख के अभाव के चलते एक बार फिर से हवाई पट्टी लावारिस अवस्‍था में आकर आम रास्‍ते में तबदील हो चुकी है।

हवाई पट्टी के चारों ओर लगी तार फेंसिंग को हटाकर लोगों ने भी अपनी सुविधा अनुसार आम रास्‍ता बना लिया है. हवाई जहाज उतरने के लिए बनी नीमच की इस हवाई पट्टी पर अब मोटरसाइकल से लेकर हर एक छोटा बड़ा वाहन दौड़ता नजर आता है लेकिन जिम्‍मेदार अधिकारियों का इस ओर बिल्कुल ध्‍यान नहीं है।

यह भी पढ़ें… अगले 7 दिन तक शीर्षासन में रहेंगे पुजारी संतोष त्रिवेदी, केदारनाथ मंदिर के बाहर जारी प्रदर्शन

वहीं मामले में विधायक दिलीप सिंह परिहार का कहना है कि जब भी भोपाल जाऊंगा मुख्यमंत्रीजी से मुलाकात कर इस हवाई पट्टी का विकास करवाने के लिये बात रखूंगा। तो वहीं मामले में पीडब्‍लूडी के ज़िम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि हमने आयुक्त विभाग को बाउंड्री वॉल बनवाने के लिए अनुमति दी है।

[dgv_vimeo_video id=”564057985″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews