नीमच में अनाज की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से टला बड़ा नुकसान

नीमच के कैंट थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास स्थित एक अनाज दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। समय रहते पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।
Neemuch

नीमच के कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात आगजनी की एक घटना देखने को मिली। यहां बस स्टैंड पर मौजूद एक अनाज व्यापारी की दुकान पर शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

घटना की जानकारी लगते ही समय पर फायर ब्रिगेड की टीम का पहुंचना फायदेमंद साबित हुआ और समय रहते आग को बुझा लिया गया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया है। घटना की जानकारी लगने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जांच के मुताबिक दुकान में लगे हुए बोर्ड में शॉर्ट सर्किट की वजह से निकली चिंगारी के चलते आग लगी है। हालांकि गनीमत ये रही की कोई बड़ा हताहत नहीं हो पाया।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बता दें कि बस स्टैंड के पास विजय कुमार जैन की अनाज की दुकान है। शुक्रवार शाम वो रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात दुकान के अंदर लगे बिजली के बोर्ड में अचानक शार्ट सर्किट हो गया। इस वजह से धुएं का गुबार फैल गया और आग की लपटे निकलने लगी।

दो दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

दुकान से धुआं उठता देख स्थानी लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। थाना प्रभारी सौरभ शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल की दो गाड़ियों को भी बुलाया गया। दुकान का शटर खोलकर तुरंत आग पर काबू पाया गया। जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हो पाई।

आगजनी की जानकारी लगते ही और दमकल की गाड़ियों को देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर भीड़ को हटाया और यातायात को नियंत्रित किया। समय पर की गई कार्रवाई की वजह से दुकान के भीतर रखा हुआ लाखों रुपए का अनाज और कीमती सामान सुरक्षित बच गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews