नीमच: मालखेड़ा में जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, छत से गिर रहा प्लास्टर, चारों तरफ गंदगी का अंबार

मध्य प्रदेश के नीमच जिले के ग्रामीण इलाके मालखेड़ा में मौजूद सरकारी स्कूल दयनीय स्थिति का सामना कर रहा है। भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा है।
Neemuch

नीमच जिले की मनासा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम मालखेड़ा में सरकारी स्कूल की जो हालत है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि शिक्षा व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा भगवान के भरोसे छोड़ दी गई है। यहां शासकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन बिल्कुल बदहाल स्थिति में है।

विद्यालय भवन के जो हालात है, उस वजह से बच्चे हर दिन दहशत के साये में यहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं। स्कूल भवन की छत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और आए दिन प्लास्टर और मलबा गिरता रहता है। ऐसे में किसी भी दिन बड़ी घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

जर्जर हो रहा है स्कूल भवन

शासकीय स्कूल का यह भवन पूरी तरह से जर्जर स्थिति में हैं। यहां अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजने वाले अभिभावकों का कहना है कि वह हमेशा खौफ और चिंता में रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते इसकी मरम्मत नहीं की गई या फिर बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया तो कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है।

हर जगह गंदगी का अंबार

शिक्षा का यह मंदिर केवल खस्ताहाल ही नहीं हो रहा बल्कि परिसर में साफ सफाई का भी घोर अभाव देखने को मिल रहा है। चारों तरफ गंदगी फैली हुई है जिससे बच्चों में बीमारियों और संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

प्रशासन से मदद की गुहार

ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और शिक्षा विभाग से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उनका कहना है कि या तो इस भवन की मरम्मत कराई जाए या फिर बच्चों को किसी अन्य जगह पर शिफ्ट किया जाए ताकि वह बिना किसी डर के शिक्षा ग्रहण कर सके। अब जिला प्रशासन ग्रामीणों की अपील पर क्या फैसला करता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews