भगवान श्री राम की भक्ति में डूबा नीमच जिला, हनुमान चालीसा का भी किया गया पाठ

भगवान श्री राम की भक्ति में डूबा नीमच जिला, हनुमान चालीसा का भी किया गया पाठ

Neemuch News : 22 जनवरी का दिन राम भक्तों के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन होने वाला है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। बता दें कि इस दिन हर राज्य में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में नीमच में भी भारत माता की प्रतिमा एवं श्री राम के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही भगवान श्री राम की आरती की गई।

छात्रों ने बनाई श्री राम की आकृति

इस दौरान एडीएम नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार तोलानी, जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद, एसडीम डॉ. ममता खेड़े, डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना, तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, हेल्पिंग हेंड्स ग्रुप के सदस्य सहित स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वहीं, स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मशाल जलाकर जय श्री राम की आकृति बनाई।

[dgv_vimeo_video id=”904898234″]

हनुमान चालीसा का भी किया गया पाठ

बता दें कि मशाल जलाकर बनाई गई भगवान श्री राम की आकृति को ड्रोन के माध्यम से स्क्रीन पर दिखाया गया। इस मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। प्रदेश के साथ ही संपूर्ण जिला भी श्री राम की भक्ति में सराबोर हो गया है। जगह-जगह राम-राम धुन बज रही है। वहीं, पूरे शहर को दीपोत्सव की तरह दीपों से सजा दिया गया है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews