
नीमच,कमलेश सारडा। एक तरफ पूरा देश पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद जवानों का स्मरण कर उनके बलिदान के प्रति सर झुका रहा था वहीं नीमच में सरकारी योजना के तहत पढ़ाई करने वाले एक कश्मीरी छात्र ने सोशल मीडिया पर पुलवामा अटेक को लेकर आपत्तिजनक सामग्री वायरल कर शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया नाबालिग छात्र को पुलिस ने गिरफ्त में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़े…सांसद प्रज्ञा सिंह को अश्लील वीडियो भेजने और सेक्सटॉर्शन करने वाले आरोपी गिरफ्तार
ज्ञातव्य है कि वर्ष 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 रणबांकुरे शहीद हो गए थे। 14 फरवरी को हर जगह उन शहीदों की गाथा का गान किया जा रहा था। लोग उन वीरों का स्मरण कर भाव विभोर थे। तो दूसरी तरफ नीमच में रहकर पढ़ाई करने वाले कॉलेज के एक कश्मीरी छात्र ने अपने इंस्टाग्राम और अन्य सोश्यल मीडिया अकाउंट पर शर्मनाक करतूत को अंजाम दिया। छात्र ने सोश्यल मीडिया पर पुलवामा के शहीदों का वीडियो डाला और उसे बाबरी का बदला लिख दिया। यही नहीं और भी बदले लेने की बातें एक वीडियो में कही गई। छात्र ने पाक आर्मी को भी पसंद किया।
[dgv_vimeo_video id=”677289933″]
दरअसल छात्र ने पिछले वर्ष प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत नीमच के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश लिया था, वह बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। शासकीय होस्टल में वह रहता है। इसके अलावा 3 और कश्मीरी छात्र इसी योजना के तहत नीमच महाविद्यालय में गत तीन वर्ष से पढ़ रहे हैं। इस छात्र की सोश्यल मीडिया पर जैसे ही यह करतूत सामने आई तो महाविद्यालय के प्राचार्य ने तत्काल उच्च शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को मामले की सूचना दी।
[dgv_vimeo_video id=”677290454″]
इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने थाने पर जाकर सूचना दी। पुलिस ने छात्र को तत्काल गिरफ्त में ले लिया। बाद में महाविद्यालय की ओर से भी एफआईआर का आवेदन दिया गया। छात्र नाबालिग है देर शाम इस मामले में थाने पर एफआईआर दर्ज की गई। विधि विशेषज्ञ से भी रायशुमारी जारी थी, प्रकरण में देशद्रोह की धारा बढ़ाई जाने की संभावना है।
[dgv_vimeo_video id=”677289190″]
