नीमच कृषि उपज मंडी में किसानों के साथ हो रही अवैध वसूली और अव्यवस्थाओं को लेकर विवाद सामने आया है। किसानों के समर्थन में भाजपा किसान मोर्चा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस मामले को लेकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू नागदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की। राजू नागदा का कहना है कि काफी लंबे समय से नीमच मंडी में दूर-दराज से अपनी फसल बेचने आते हैं। कुछ किसानों ने शिकायत की है कि मंडी में हम्मालों, टेम्पो चालकों और कुछ अन्य कर्मचारियों द्वारा अवैध रूप से पैसों की वसूली की जा रही है।
ये भी पढ़ें
फसल चोरी और आढ़त प्रथा पर भी उठाए सवाल
नागदा ने मंडी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में मंडी परिसर से किसानों की अलसी के दो कट्टे चोरी हो गए। कई असामाजिक तत्व परिसर में सक्रिय हैं, जो किसानों की उपज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा ने मंडी में चल रही कथित आढ़त प्रथा और अनियमितताओं को लेकर भी प्रशासन से कड़ा संज्ञान लेने और तत्काल रोक लगाने की अपील की गई।
किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं- भाजपा किसान मोर्चा ने कहा
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस साल डॉ. मोहन यादव सरकार “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मना रही है। किसानों से हित कई काम हो रहे हैं। ऐसे में प्रदेश की टॉप 10 मंडियों में शामिल नीमच मंडी में किसानों का किसी भी तरह का आर्थिक शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
कलेक्टर ने दिया निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन
प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से खुद इस मामले को लेकर मंडी का औचक निरीक्षण करने की मांग की है। ताकि किसानों की जमीनी समस्याओं को बेहतर तरीके और गहराई से समझा जा सके। किसान मोर्चा के बताया कलेक्टर ने उनकी सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और मंडी व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
