नीमच में फुटबॉल के जरिए नशा मुक्ति का संदेश, 16 टीमें लेंगी टूर्नामेंट में हिस्सा

नीमच में नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाते हुए फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।
Neemuch

पुलिस प्रशासन द्वारा हर जिले में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नीमच पुलिस प्रशासन द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास की पहली पर शुरू किए गए इस टूर्नामेंट में जिले की 16 टीम हिस्सा ले रही है।

फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार और मानस विधायक अनिरुद्ध माधव मारू की मौजूदगी में किया गया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई और फुटबॉल को किक मार कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

नशे के खिलाफ फुटबॉल टूर्नामेंट

नीमच में शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 30 जुलाई तक चलने वाला है। इसमें 16 टीम में भाग ले रही है और फाइनल मुकाबला 30 तारीख को रखा गया है। टूर्नामेंट का शुभारंभ करते समय जनप्रतिनिधि खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते दिखाई दिए। खिलाड़ियों में भी मुकाबले को लेकर जोश नजर आया।

ये अधिकारी यह उपस्थित

इस टूर्नामेंट शुभारंभ के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अगरवाल, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews