नीमच में बदमाशों की करतूत, कार में भरवाया 2700 का डीजल, बिना पैसे दिए हुए रफूचक्कर

नीमच के रमाया पेट्रोल पंप पर कार से पहुंचे 2 बदमाशों ने गाड़ी में डीजल तो भरवा लिया लेकिन बिना पैसे दिए मौके से गायब हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
Neemuch

नीमच के निंबाहेड़ा मार्ग पर चंगेरा मंडी के पास मौजूद एक पेट्रोल पंप पर कुछ बदमाश कार में डीजल भरवा कर बिना भुगतान किए मौके से फरार हो गए। बदमाशों की यह हरकत पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। यहां हैरानी की बात यह है कि बदमाशों को पता था कि उनकी हरकत कैद हो रही है, इसके बावजूद भी वह नहीं रुके।

जानकारी के अनुसार ये बदमाश मौके पर सफेद रंग की कार से पहुंचे थे। उन्होंने यहां 2700 रुपए का डीजल भरवाया और पेट्रोल पंप कर्मचारी कुछ समझ पाते इसके पहले ही गाड़ी चालू कर मौके से फरार हो गए।

पेट्रोल भरते ही भगाई कार

पेट्रोल पंप पर पहुंचे युवक ने कर्मचारी से 2700 रुपए का डीजल भरने की बात कही। कर्मचारी ने जैसे ही पेट्रोल भर कर पाइप हटाया चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाई और बिना पैसे दिए मौके से भाग गया। कर्मचारी कुछ समझ पाता इसके पहले ही कर मौके से निकल गई।

कैमरा से छुपाया अपना चेहरा

इस घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें शीशे पर शिव शक्ति लिखी सफेद रंग की एक कार पेट्रोल पंप पर पहुंचती है। कार में से एक युवक नीचे उतरता है। कोई डर-डर देखा है और उसकी नजर सीसीटीवी कैमरा पर पड़ती है। कैमरा को देखते हुए वो बाल ठीक करने का बहाना करते हुए हाथों से मुंह छुपाने लगता है। इसके बाद वो वापस कार में जाकर बैठ जाता है।

पुलिस कर रही तलाश

इस घटना की शिकायत पेट्रोल पंप मालिक ने पुलिस में दर्ज करवाई है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Kamlesh Sarda
लेखक के बारे में
Kamlesh Sarda

30 वर्षों से रिपोर्टिंग; दैनिक भास्कर, बंसल न्यूज, पत्रिका और द सूत्र के साथ कार्य.

I'm reporter last 30 years I'm working with danik bhaskar, bansal news, patrika, the sootra, mp breaking news also View all posts by Kamlesh Sarda →
Follow Us :GoogleNews