
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ एक 13 वर्ष के बालक के अपहरण का मामला सामने आया है। जहाँ परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है वहीं पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, मनासा थाना क्षेत्र के बालागंज के रहने वाले 13 वर्षीय विष्णु पिता मांगीलाल ओढ़ जो कि आज दोपहर में किराने की दुकान पर सामान लेने गया हुआ था। इस दौरान मारुति कार में कुछ अज्ञात सवार लोग आए और विष्णु का अपहरण करके अपने साथ ले गए। जब इसकी सूचना ग्रामीणों ओर पुलिस को लगी तो बदमाशों का पीछा करने लगें। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने मोरवन से होते हुए नयागांव टोल पर पहुंचे जहां पर टोल को तोड़ते हुए राजस्थान भीलवाड़ा की ओर भाग निकले जिसका लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
[dgv_vimeo_video id=”976592003″]
पूरे मामले में नीमच एसपी अंकित जायसवाल का कहना है कि यह रिश्ते से जुड़ा हुआ मामला है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस की दो टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए राजस्थान निकल चुकी है। पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”976591021″]
