Neemuch News : अवैध रेत का परिवहन करते 2 ट्रेलर जब्त, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप

Neemuch News : अवैध रेत का परिवहन करते 2 ट्रेलर जब्त, रेत माफियाओं में मचा हड़कंप

Neemuch News : नीमच जिले की जीरन पुलिस ने गुरुवार को रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन करने की शिकायत मिलने पर दो रेत के ट्रेलर वाहनों को जब्त करते हुए अपराध दर्ज कर लिया है।

यह है पूरा मामला

बता दें कि थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी ने बताया कि क्षेत्र में रेत की अवैध तरीके से चोरी चल रही है जिसकी शिकायत कई दिनों से मिल रही थी। पुलिस टीम द्वारा अवैध रूप से खनन माफियाओं पर कार्यवाही करने हेतु हर्कियाखाल पुलिस सहायता केंद्र के सामने हाई वे पर चैकिंग की गई। जिसमे सुबह गुजरने वाले सभी रेत के वाहनों की जांच की गई। जिसमे ट्रेलर क्रमांक आऱजे 09 जीसी 0272 और ट्रेलर क्रमांक आरजे 09 जीसी 4615 मे ओवर लोड और रायल्टी से अधिक रेत होना पायी गयी। जिनको खनिज विभाग से दोनो ही वाहनों को जब्त कर प्रकरण बनाकर थाना पर खडे करवाये गये है। जांच के दौरान 5 रेत के वाहनो की जांच की गई थी।

गौरतलब है कि जिले में बड़े पैमाने पर रेत की चोरी की जाती है। रेत चोरों के द्वारा रात के अंधेरे में नदी नालों से रेत चोरी कर कम दामों में बेच देते हैं।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews