Neemuch News : करंट की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ मनासा थाना क्षेत्र के ग्राम कंजार्डा स्थित बालाजी चौराहे के समीप मकान का निमार्ण कार्य चल रहा था। इस दौरान काम करते समय एक मजदूर की हाई वोल्टेज लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कंजार्डा निवासी 23 वर्षीय रवि पिता खेमराज प्रजापति मकान निर्माण में मिस्त्री का कार्य कर रहा था। उसी दौरान लोहे का पोल उठाते समय पोल हाई वोल्टेज बिजली के तारों से पाइप टच हो गया और करंट लगने से बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा।

बता दें कि मामा मुकेश प्रजापति व अन्य साथी निजी वाहन से रवि को उपचार के लिए मनासा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने रवि प्रजापति को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया। अब मनासा पुलिस ने पंचनामा तैयार कर मामले की जांच शुरू की है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews