
Neemuch News : मध्यप्रदेश में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में अवैध शराब कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले नीमच पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ मनासा पुलिस ने 15-15 लीटर के टीन व ड्रम से 2500 लीटर शराब जप्त कर नष्ट किया गया।
क्या है पूरा मामला
टीआई शिवकुमार यादव की पुलिस टीम ने हाड़ी पिपलिया बाछड़ा समुदाय के डेरो के समीप नदी किनारे अवैध हाथ भट्टी से कच्ची शराब महुआ लहान बनाकर तैयार किया जा रहा था। जिस पर पुलिस ने यहां से 15-15 लीटर के टीन व ड्रम से 2500 लीटर शराब जप्त कर नष्ट किया गया। जिसमें कच्ची शराब तैयार करने वाले उपकरणों को भी नष्ट किया गया। वहीं दबिश के दौरान मौके से आरोपी नही मिले जिसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
[dgv_vimeo_video id=”932841852″]
गौरतलब है आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नीमच एसपी अंकित जायसवाल के निर्देश पर अवैध हथियार, अवैध शराब व फरार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”932841292″]
