Neemuch News : फर्जी दस्तावेज तैयार करके दुकान हड़पने का आराेप, SP से की शिकायत

Neemuch News : फर्जी दस्तावेज तैयार करके दुकान हड़पने का आराेप, SP से की शिकायत

Neemuch Crime News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में जालसाजी करके धोखाधड़ी की खबर आ रही है जहाँ ग्वालटोली निवासी सुरेश माली ने मनीष गोयल पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके दुकान हड़पने के आरोप लगाए है। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को की है।

यह है मामला

पुलिस को दी शिकायत में सुरेश माली के आरोप है कि नीमच – महू रोड़ स्थित सर्वे नं. 2260/1 मिन 4 रकबा 0.008 की भूमि पर तीन पक्की दुकाने एवं उक्त दुकानो के उपर चार कमरो का पक्का निर्माण पीड़ित के स्व. पिता गोवर्धनलाल ने अपने जीवनकाल में करवाया था तथा बाद में पीड़ित की माता सल्लुबाई ने उक्त दुकान एवं मकान को पीड़ित की पत्नि राधाबाई के नाम विक्रय कर दिया था। जिसका नामांतरण एवं रजिस्ट्री आज भी राधाबाई के नाम पर दर्ज है। इसी बीच पीड़ित के भाई रामेश्वरलाल माली ने षड़यंत्र पूर्वक उक्त दुकान एवं मकान को फर्जी दस्तावेज तैयार कर मनीष गोयल को विक्रय कर दिया। जबकि पीड़ित की माता एवं उनकी पत्नि ने इकरारनामा पर कोई हस्ताक्षर नही किए। न ही मनीष गोयल से किसी प्रकार का काई लेन – देन किया। फर्जी दस्तावेजो के आधार पर पीड़ित के भाई ने उक्त दुकान एवं मकानों का विक्रय मनीष गोयल को कर दिया और इस संबंध में पीड़ित अपने परिजनों के साथ कई बार मनीष गोयल से बात करने भी पहुंचा, लेकिन उन्हे कोई संतोषजनक जवाब नही मिला। उल्टा पीड़ित को धमकाया कि तेरे भाई से उक्त भूमि की रजिस्ट्री करवा ली है, तुझसे जो हो वो कर लेना और अगर ज्यादा करेगा तो पुलिस में झूठी रिपोर्ट करके अंदर करवा दूंगा।

पीड़ित ने की न्याय की मांग

पीड़ित ने उक्त धमकियों से परेशान होकर एवं उनके स्वामित्व और आधिपत्य की भूमि पर बेजा कब्जा करने वाले मनीष गोयल की शिकायत पुलिस अधीक्षक को करते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द उनकी भूमि से मनीष गोयल का कब्जा मुक्त करवाया जाए एवं पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।
नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews