Neemuch News: अश्लील वीडियो बना ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Neemuch News: अश्लील वीडियो बना ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Neemuch News : नीमच से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब एक व्यक्ति के मोबाइल पर वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 23 लाख रुपये की ठगी करने वाली साइबर फ्रॉड गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

जानें पूरा मामला

दरअसल, पीड़ित के व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया, जिसमें एक लडकी अश्लील अवस्था में नजर आई। जिसने वीडियो रिकॉर्ड कर ली। उसके बाद व्यक्ति के उसी नंबर पर अलग-अलग नंबरों से फोन पर धमकिया आनी शुरु हो गई। वहीं, अज्ञात लोगों ने उस व्यक्ति को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर बैंक खाते में रुपये जमा करवाने के लिए कहा। जिससे डरकर व्यक्ति ने कुल 23 लाख रुपये उनके खातों में डाल दिए। जिसके बाद उसने ऑनलाइन फ्रॉड का प्रकरण दर्ज करवाया। जिसपर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जानकारी जुटाई। जिसके आधार पर पुलिस टीम गठित कर तकनीकी माध्यमों से गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी से पूछताछ जारी

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान हिमांशु सोनवानी के रुप में की गई है जोकि शहडोल जिले का रहने वाला है। फिलहाल, आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिससे गैंग के दुसरे सदस्यों की जानकारी मिल सके। इस कार्रवाई में थानाधिकारी संजय शर्मा पु. नि., एएसआई रईस मोहम्मद, रतनदान और किशन लाल शामिल रहे।

नीमच, कमलेश सारडा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews