
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, भण्डारण व परिवहन पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए विशेष मुहिम जारी है। जहां राजस्व पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई है। जहाँ अवैध माइनिंग करते हुए एक पोकलेन मशीन 4 ट्रेलर जब्त किए है।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में रविवार को तहसीलदार जीरन नवीन गर्ग के नेतृत्व में राजस्व पुलिस एवं खनिज विभाग की टीम ने ग्राम हरनावदा के मजरा गोविंदपुरा में अवैध उत्तखनन की जानकारी मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासनिक टीम को मौके पर देखकर अवैध उत्खनन करने वाले अधिकारियों की गाड़ी को देखकर भाग गए।
चार ट्रेलर एवं एक पोकलेन मशीन जब्त
टीम ने मौके पर से चार ट्रेलर व एक पोकलेन मशीन जप्त कर खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर की सुपुर्दगी में दी है।मौके पर तहसीलदार नवीन गर्ग, थाना प्रभारी मनोज जादौन के साथ जीरन का पुलिस बल, पटवारी नवीन तिवारी व राधेश्याम सोनगरा उपस्थित थे।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1028160333″]
