Neemuch News : तस्कर के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, जानें पूरा मामला

Neemuch News : तस्कर के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, जानें पूरा मामला

Neemuch Crime News : मध्यप्रदेश के नीमच जिला प्रशासन के निर्देश पर सिंगोली तहसील के ग्राम हाथीपुरा में तस्कर के अवैध कब्जे पर प्रशासन का बुल्डोजर चला जिसमें बगैर अनुमति और सरकारी जमीन पर किए गए निर्माण को जेसीबी मशीन से जमींदोज कर दिया गया।

बता दें कि आज जिला पुलिस प्रशासन दल-बल के साथ रतनगढ़ थाना क्षेत्र के हाथीपुरा में पहुंचा जहां पर तस्कर पप्पू धाकड़ के बाड़े में बने मकान को जेसीबी से जमींदोज किया गया साथ ही तस्कर पप्पू द्वारा हथियाई गई करीब 50 बीघा सरकारी जमीन जो कि करोड़ों की बताई जा रही है। जिसको भी प्रशासन द्वारा मुक्त करवाया गया। दरअसल विगत दिनों कोटा राजस्थान की केंद्रीय ब्यूरो नारकोटिक्स द्वारा हाथीपुरा गांव में तस्कर पप्पू धाकड़ के बाड़े पर कार्रवाई की गई थी जहां पर 17 क्विंटल डोडा चूरा सहित बड़ी मात्रा में अवैध हथियार यहां से बरामद हुए थे।

कार्रवाई के दौरान तस्करों द्वारा सीबीएन व पुलिस पार्टी पर जमकर फायरिंग भी की थी। जिसके बाद रतनगढ़ पुलिस ने आरोपी पप्पू धाकड़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ओर सीबीएन को फरार तस्कर पप्पू धाकड़ की तलाश है। वही सीबीएन डोडा चूरा और किन-किन लोगों का था इसकी जांच में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”777303123″]

पुलिस तस्कर के मकान को तोड़ने पहुंची अंदर जाकर देखा तो पुलिस के होश उड़ गए। तस्करों ने लकड़ी की अलमीरा के पीछे एक खुफिया दरवाजा बना रखा था। जब उसे खोला गया तो उसके अंदर एक कमरा था। जहां पर तस्करों द्वारा अवैध गतिविधियां की जाती थी। वही मकान के अंदर लग्जरी सामान मिले हैं जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि तस्कर यहां पर एक लग्जरी लाइफ भी जी रहे थे।

[dgv_vimeo_video id=”777302771″]

गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा तमाम तरह के माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रखा है जिसमें प्रदेश की पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कमर तोड़ने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए हैं।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”777302353″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews