तस्कर के अवैध मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पढ़े पूरी खबर

तस्कर के अवैध मकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, पढ़े पूरी खबर

Neemuch Smuggler Illegal House News : नीमच क्षेत्र के कुख्यात तस्कर फतेहलाल नागदा उर्फ फत्तू नागदा के खिलाफ जिला पुलिस प्रशासन एक्शन मोड पर है। गुरूवार को बिजलवास बामनिया स्थित तस्कर के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनोें फत्तू नागदा ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी, वहीं वह लंबे समय से फरार है, उस पर दस हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा है। कार्रवाई के दौरान सीएसपी फूलसिंह परस्ते, नीमच सिटी थाना प्रभारी करणीसिंह शक्तावत सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

आरोपी महावीर नागदा की इन संपत्तियों को भी माना अवैध

मुंबई सफेमा कोर्ट ने मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त तस्कर की 1.30 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति फ्रीज करने के आदेश दे दिए। कैंट टीआई अजय सारवान ने नीमच सिटी निवासी महावीर उर्फ फतेहलाल पिता शांतिलाल नागदा निवासी बिसलवास बामनिया द्वारा विगत वर्षों में मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित की 1 करोड़ 30 लाख रुपए की चल-अचल संपत्ति का एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 68-ई एवं एफ के तहत वित्तीय अनुसंधान कर अवैध संपत्ति फ्रीजिंग के लिए 26 फरवरी 2021 को सफेमा न्यायालय मुंबई में प्रतिवेदन पेश किया था।

[dgv_vimeo_video id=”786596384″]

फरार तस्कर महावीर नागदा के नाम पर ये संपत्ति है दर्ज

महावीर उर्फ फतेहलाल पिता शांतिलाल नागदा के नाम गिरदौड़ा आबादी क्षेत्र में 5,000 वर्ग फीट आवासीय भूमि है जो चारों तरफ से बाउंड्रीवॉल से कवर होकर 2 कमरे पक्के 600 वर्ग फीट में बने है। इसकी कीमत 3.84 लाख रुपए है। महावीर की पत्नी पुष्पा बाई के 2 मकान नीमच सिटी क्षेत्र में 1200 वर्ग फीट में कीमत 60 लाख। बिसलवास में 0.780 हेक्टेयर कृषि भूमि कीमत 10.23 लाख। रातड़िया में 1.83 हेक्टेयर कृषि भूमि कीमत 20.49 लाख रुपए। महिंद्रा ट्रैक्टर कीमत 6 लाख रुपए पिता शांतिलाल के नाम बिजलवाय बामनिया में 0.99 हेक्टेयर कृषि भूमि कीमत 13.12 लाख रुपए। मुरारीलाल पिता राधेश्याम नागदा के नाम स्कार्पियो कीमत 15 लाख। शंकरलाल पिता रतनलाल भील निवासी बिसलवास बामनिया के नाम एक बाइक कीमत 80 हजार रुपए है। सफेमा कोर्ट ने चल-अचल संपत्ति जो आरोपी महावीर उर्फ फतेहलाल, उसके परिजन तथा सहयोगियों के द्वारा अर्जित की गई है अवैध मानकर संपत्ति फ्रीज करने के आदेश दिए है।
नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”786596617″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews