Neemuch News : नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ पुलिस ने नशे के खिलाफ दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

50 किलो अफीम की जप्त, दो गिरफ्तार

बता दें कि पहली कार्रवाई नीमच जिले की रतनगढ़ क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मानपुर गांव में दबिश देकर नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने 50 किलो अफीम जप्त की है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक आरोपी गांव का ही रहने वाला स्थानीय बताया जा रहा है। तो वही दूसरा जोधपुर बाड़मेर का निवासी है। अफीम को एक स्थान पर तस्करी के लिए एकत्रित कर रखा गया था। नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने मुखबिर की सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

neemuch news

2 हजार लीटर लहान किया नष्ट

दूसरी कार्रवाई थाना मनासा पुलिस द्वारा अवैध शराब की धरपकड व शराब बनाने वाले ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए थाना मनासा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बर्डीया बांछडा डेरा के नालों के किनारे अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश दी। जहां से शराब बनाने के लिए तैयार की गई। महुआ लहान जो करीबन 2 हजार लीटर जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। इसे नष्ट किया। इसके साथ शराब बनाने के काम में आने वाले उपकरण को जब्त किया है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews