खेत से घर लौट रहा बालक तेज पानी के साथ रपट से बहकर हुआ लापता

खेत से घर लौट रहा बालक तेज पानी के साथ रपट से बहकर हुआ लापता

नीमच, कमलेश सारडा। सिंगोली नगर के वार्ड क्रमांक 10 के बीच बहने वाले तेजाजी रपट पर खेत से घर लौट रहे 15 वर्षीय बालक ललित पिता रमेशचन्द्र माली नाला (रपट) पार करते समय बह गया। बताया जा रहा है कि उसके साथ एक बालक ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह साइकिल सहित डूब गया।

यह भी पढ़े…खेत से घर लौट रहा बालक तेज पानी के साथ रपट से बहकर हुआ लापता

घटना की जानकारी मिलते ही सिंगोली पुलिस भी मौके पर पहुंची है, और स्थानीय लोगों के सहारे बालक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है. खबर सुनकर ललित की माँ का हाल रो-रो कर बुरा हाल हो गया है, बीते करीब 2 घण्टे से बालक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

यह भी पढ़े…इंदौर के सबसे बड़े डेम का खोला गया गेट, रात से बारिश जारी, सैलानियों ने उठाया लुत्फ

बता दें कि मौके पर पुलिस सहित नागरिकों द्वारा बालक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा है और सभी उसे खोज रहे है खबर लिखे जाने तक बालक का पता नही चल पाया है कोशिश जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”731384180″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews