Neemuch News : पति की हैवानियत, दहेज़ के लिए पत्नी को पानी भरे कुएं में लटका दिया, गिरफ्तार

Neemuch News : पति की हैवानियत, दहेज़ के लिए पत्नी को पानी भरे कुएं में लटका दिया, गिरफ्तार

Neemuch News : दहेज़ लेना और दहेज देना कानूनन अपराध है और दहेज़ के लिए प्रताड़ित करना तो और भी संगीन अपराध है लेकिन समाज में बहुत से लोग आज भी ऐसे हैं जो इन बातों से ऊपर खुद को समझते हैं , नतीजा ये होता है कि फिर उन्हें जेल की हवा खानी पड़ती है, ताजा मामला ऐसा ही है जिसमें हैवान पति ने दहेज़ के लिए अपनी ही पत्नी  को रस्सी से बांधकर पानी भरे कुएं में लटका दिया, पत्नी मिन्नतें करती रही लेकिन हैवान पति का दिन नहीं पसीजा।

हैवान पति ने पत्नी को कुएं में लटकाया 

मध्य प्रदेश के नीमच में एक महिला पर पति द्वारा बर्बरता का मामला सामने आया है। दहेज के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी को पानी भरे कुएं में धकेल कर रस्सी के सहारे छोड़ दिया। खास बात ये है कि खुद पति ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल में बना लिया।

दहेज़ के लिए पति ने पत्नी को कुएं में लटकाया 

घटना जावद थाना क्षेत्र के किरपुरा गांव की है जहां रहने वाला राकेश पिता रामचंद्र कीर दहेज़ के लिए अपनी पत्नी को आये दिन प्रताड़ित करता रहता है इस बार तो उसने हद ही कर दी, आरोपी राकेश ने अपनी पत्नी को कुएं में धकेल कर रस्सी के सहारे लटका दिया। आधी पानी में डूबी पत्नी कुंए बाहर निकालने की मिन्नतें करती रही लेकिन पति ने एक नहीं सुनी, बाद में परिवार वालो के हस्तक्षेप के बाद महिला को बाहर निकाला गया।

पत्नी पहुंची पुलिस के पास, आरोपी पति गिरफ्तार 

ससुराल में प्रताड़ना झेलने के बाद महिला ने अपने मायके जाकर आप बीती परिवार वालों को सुनाई। बाद में पुलिस को वीडियो बताया जिसके बाद जावद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”861541963″]

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews