Neemuch News : जावद में मनाई रंग तेरस, रंगों में डूबा नगर, गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

Neemuch News : जावद में मनाई रंग तेरस, रंगों में डूबा नगर, गुलाल लगाकर दी होली की शुभकामनाएं

Neemuch News : नीमच जिले में रंग तेरस का माहौल सब जगह रहता है लेकिन जिले के जावद नगर में होलिका दहन के 13 दिन प्रश्चात आने वाला रंगारंग त्योहार रंगतेरस का पर्व एक दूसरे को गुलाल लगाकर भाई चारे के साथ ही दीपावली के बाद सामाजिक स्तर पर यह त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। युवाओ ने गुलाल लगाकर होली खेली और डीजे की धुन पर झूमे।

होली खेलकर दी शुभकामनाएं

बता दें कि नगर में रंग तेरस पर तय समय व तय स्थानो पर विभिन्न समाजों की अलग-अलग गैर ढोल ढमाको की थाप पर निकली। सभी समाज के लोग एक दूसरे के घर पर जाकर रंग गुलाल लगाकर होली खेलकर शुभकामनाएं दी। नगर में माहेश्वरी समाज, जैन समाज, ब्राह्मण समाज, सारस्वत समाज, अग्रवाल समाज, सेन समाज, राठौर तेली समाज, सेन समाज, सुतार समाज सहित विभिन्न समाजो द्वारा गैर ढोल धमाकों के साथ निकली। मुख्यरूप से लक्ष्मीनाथ मंदिर से भगवान लक्ष्मीनारायण एवं माहेश्वरी समाज के पंचा कमलेश सारडा, परिवार को गुलाल लगाकर गैर प्रारभ्भ हुई। सामाजिक स्तर पर समाजजनो का गोठ का भी आयोजन किया गया।

[dgv_vimeo_video id=”809475672″]

वर्ष भर में समाज के पंचों के माध्यम से समाज की जाजम पर पंचायती बैठक कर वर्ष भर के दौरान समाज का हिसाब भी पेश हुआ। नगर में एसडीएम शिवानी गर्ग, एसडीओपी रामतिलक मालवीय, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर, मुख्यपालन अधिकारी जगजीवन शर्मा, दरोगा अनिल राडोदिया सहित प्रशासन व नगर परिषद के सदस्यगण जगह, जगह पूरी तरह मुस्तैद था तथा हर समाज की गैर के साथ एवं मुख्य चौराहो पर पुलिस अमला मौजूद रहा।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”809475833″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews