Neemuch News : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने की बड़ी कार्रवाई, 2168.600 किलो पोस्ता जब्त की

Neemuch News : केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने की बड़ी कार्रवाई, 2168.600 किलो पोस्ता जब्त की

Neemuch Poppy Smuggler Arrested News : नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए, विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन), एमपी यूनिट के अधिकारियों ने सिकंदरा टोल जयपुर-आगरा राजमार्ग (राजस्थान) पर एक टाटा ट्रक को रोककर तलाशी ली तब उसमें भूसे के 100 प्लास्टिक बैग में छिपा रखी 2168.600 किलोग्राम वजन वाली पोस्ता जब्त की।

ऐसे की कार्रवाई

सीबीएन टीम को विशेष खुफिया मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के पंजीकरण संख्या वाला एक टाटा ट्रक भारी मात्रा में पोस्ता भूसा झारखंड से राजस्थान ले जा रहा है, सीबीएन नीमच के अधिकारियों की टीम का गठन किया गया और संदिग्ध मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई। तब वाहन की सफल पहचान के बाद ट्रक को सिकंदरा टोल, जयपुर-आगरा राजमार्ग (राजस्थान) पर रोक दिया गया। ट्रक कवर कार्गो के रूप में गाजर और गोभी ले जा रहा था। लगातार पूछताछ करने पर खुलासा किया कि कवर कार्गो के नीचे पोस्त भूसा छुपाया गया था। चूंकि सुरक्षा कारणों से राजमार्ग पर वाहन की तलाशी लेना संभव नहीं था, इसलिए वाहन को सीबीएन कार्यालय लाने का निर्णय लिया गया।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सीबीएन कार्यालय पहुंचने के बाद, वाहन की पूरी तरह से तलाशी ली गई उसमें से 2168.600 किलोग्राम वजन के कुल 100 प्लास्टिक बैग पोस्ता भूसा बरामद किया गया। पोस्ता भूसा और कवर कार्गो सहित ट्रक को जब्त कर लिया गया है और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews