
सम्मोहित कर के लूट का मामला
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ जावद में बदमाशों ने जेवर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने वारदात का अजीब तरीका अपनाया है। हालांकि बदमाशों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
महिला अपनी स्टेशनरी की दुकान पर बैठी थी इसी दौरान दो अनजान लोग वहां आये, एक नए तिलक के अलावा गले मे भगवां दुपट्टा भी डाल रखा था। इनमें से एक अधेड़ व्यक्ति ने महिला से पेन लिया और 500 रुपये दिए।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
महिला ने खुल्ले पैसे मांगे तभी बदमाश ने महिला से ॐ नमः शिवाय का उच्चारण करने को कहा। महिला की मानें तो ॐ कहते ही वह चेतना शून्य जो गई थी। इसके बाद बदमाशों ने उससे एक अंगूठी व सोने की चेन ली और आराम से रवाना हो गए। महिला की जब चेतना लौटी तो उसने परिजनों को बताया।
[dgv_vimeo_video id=”1047545171″]
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमे बदमाशों की हरकत कैद हुई है। बाद में बदमाश बाइक से फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”1047543835″]
