Neemuch News : मौसम की बेरुखी से फिर सूखने लगी फसल, किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

3-4 दिन में बारिश नही हुई तो हमारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। यदि सोयाबीन की दूसरी बार बुआई करनी पड़ी तो बीज बहुत महंगा मिलेगा जिससे किसानों का भारी नुकसान होगा।
crops

Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले में बारिश की खेच के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे दिखाई दे रही है। मॉनसून की बेरुखी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ तौर पर दिखाई देने लगी हैं। बारिश न होने और आसमान से आग बरसने से खेती किसानी पर प्रतिकूल प्रभाव दिखने लगा है जिसके कारण सोयाबीन सहित अन्य फसले सूखने लगी है। जिससे किसान काफी चिंतित दिखाई दे रहा है।

क्या है पूरा ममला

बता दें कि जिले में 25 जून तक अच्छी बारिश हुई और फिर किसानों ने अपने खेतों में बुआई कर दी। खेतों में फसले लहलहाने भी लग गई लेकिन 10 दिनों से बारिश नही होने के कारण फसलें सूखने लगी है। वहीं किसानों का कहना है कि बोवनी के बाद खेतों में फसलें अच्छी तरह से उग गई थी। लेकिन अभी बारिश नही होने के कारण फसलें मुरझा कर सूखने लगी है।

[dgv_vimeo_video id=”983263636″]

यदि 3-4 दिन में बारिश नही हुई तो हमारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। यदि सोयाबीन की दूसरी बार बुआई करनी पड़ी तो बीज बहुत महंगा मिलेगा जिससे किसानों का भारी नुकसान होगा।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”983263926″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews