
Neemuch News : शहर के बीच बाजार में मौजूद जारोली ट्रैड सेंटर की बिल्डिंग को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है। यहां मौजूद ऑफिस और दुकानों पर संचालकों ने भी ताले लगा दिए, मामले के पीछे की वजह जिला प्रशासन के अचानक हरकत में आने की है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, इन दिनों बारिश का मौसम जल रहा है, और जिलेभर के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव जैसी स्थितियां उत्पन्न हो रही है। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट होते हुए दुर्घटनाओं ना हो, इसके प्रयासों में लगे है। इसी के चलते गुरूवार को एसडीएम ममता खेड़े सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित अमला शहर के बीचों बीच मौजूद जारोली ट्रैड सेंटर भी पहुंचा। फिर यहां मौजूद दुकानों और ऑफिस को खाली कराते हुए सभी जगहों पर ताले लगवाएं गए।
एसडीएम ममता खेड़े से जब बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि, बारिश का दौर चल रहा है, और जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। चूूंकि यह बिल्डिंग बहुमंजिला इमारत है, और इसके बैसमेंट में भी पानी भरा था। इसी कारण बिल्डिंग में मौजूद दुकानों और ऑफिस को खाली कराया गया है। जिसके बाद बैसमेंट के पानी को खाली कराया जाएगा, और सुरक्षा के सभी इंतजामों के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आगामी जांच और कार्यवाही की जाएगी।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”993547977″]
